Type Here to Get Search Results !

search tv halchal

रतलाम के थाना सैलाना क्षेत्र में पैदल जा रही 02 बच्चियों को मोटर साईकिल सवार ने मारी टक्कर, गम्भीर रूप से घायल बच्चियों को डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल।

रतलाम के थाना सैलाना क्षेत्र में पैदल जा रही 02 बच्चियों को मोटर साईकिल सवार ने मारी टक्कर, गम्भीर रूप से घायल बच्चियों को डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल।

 
रतलाम  जिले के थाना सैलाना क्षेत्र में श्यामपुर गांव के पास  मोटर साईकिल सवार ने एक पैदल जा रही 02 बच्चियों को टक्कर मार दी है, जिसमें दोनों घायल हो गई है और पुलिस सहायता की आवश्यकता है।सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03-11-2026 को शाम 04:19 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना सैलाना में तैनात डायल-112 (FRV-20 ) वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक किशन मचार एवं पायलट बहादुर नीनामा ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि पैदल जा रही 02 बच्चियों को मोटर साईकिल सवार ने टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों  घायल हो गई थी। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल बच्चियों को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल शासकीय अस्पताल सरवन में भर्ती कराया, जहाँ घायल बच्चियों का उपचार किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments