Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

जावरा में ग्राम/नगर सुरक्षा समिति का भव्य सम्मान समारोह, सीएसपी ने किया स्वागत, एडिशनल एसपी ने दिया मार्गदर्शन

 *जावरा में ग्राम/नगर सुरक्षा समिति का भव्य सम्मान समारोह, सीएसपी ने किया स्वागत, एडिशनल एसपी ने दिया मार्गदर्शन*

*रतलाम/जावरा -* जिला पुलिस रतलाम (म.प्र.) के तत्वाधान में आज जावरा में ग्राम/नगर सुरक्षा समिति का सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जावरा सिटी, जावरा ग्रामीण, औ. क्षेत्र जावरा और आलोट थाने के सैकड़ों सुरक्षा समिति सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से *एडिशनल एसपी रतलाम विवेक कुमार लाल, जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान, जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय, आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर* सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

*कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत से -*

कार्यक्रम के प्रारंभ में सबसे पहले *जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।*

इसके बाद मंच से संबोधित करते हुए *सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने नगर सुरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं की सराहना की* और कहा कि समिति के सदस्य बिना किसी स्वार्थ के पुलिस प्रशासन के साथ जुड़कर समाज की सेवा कर रहे हैं।

वहीं *एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल द्वारा सभी सदस्यों को मार्गदर्शन दिया गया* और अन्य संदिग्ध गतिविधियों, नशा, साइबर अपराध और असामाजिक तत्वों को लेकर सतर्क रहने एवं पुलिस को तत्काल सूचना देने की सलाह दी गई।

*बड़ी संख्या में रहे मौजूद -*

इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम सुरक्षा समिति एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, वरिष्ठ जन, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथी मौजूद रहे।

*अंत में हुआ फोटो सेशन -*

कार्यक्रम के अंत में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रुप फोटो क्लिक किया गया और सभी को बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

0 Comments