सोमवार को ही थोक पड़वा मनाया, बधाइयों का दौर चला
सैलाना में सोमवार को ही थोक पड़वा मनाया गया। सुबह से ही नगर में त्योहार का माहौल छा गया। लोग रंग-बिरंगे नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर पहुंचे और गले मिलकर बधाई दी।
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया। बाजार, चौक-चौराहों और मोहल्लों में दिनभर बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। बुजुर्गों ने छोटों को आशीर्वाद दिया और सभी ने सुख-समृद्धि की कामना की।
धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, अन्नकूट महोत्सव
सोमवार को ही नगर में गोवर्धन पूजा, अन्नकूट पर्व भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की गई।
भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग, अन्नकूट का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया। गौ माता की पूजा कर गायों को हरा चारा खिलाया गया।
लक्ष्मी ज्योतिष संस्थान के पंडित सोनू शर्मा और यज्ञाचार्य पंडित जितेन्द्र नारायण नागर ने बताया कि निर्णय सिंधु धर्मशास्त्र पंचांग के अनुसार सोमवार को ही गोवर्धन पूजा का विधान है। नगर में जगह-जगह भंडारे, भजन-कीर्तन और दीप सज्जा से वातावरण भक्तिमय हो गया।
चंद्रप्रकाश वर्मा लायड की सुपुत्री दीशी प्रजापत द्वारा गणपति जी की आकर्षक रंगोली बनाई गई।



Post a Comment
0 Comments