Type Here to Get Search Results !

search tv halchal

गोगादेव का भव्य चल समारोह निकला।

गोगादेव का भव्य चल समारोह निकला।

सैलाना--  वाल्मीकि समाज के आराध्य देव वीर गोगा देव जी का विशाल चल समारोह नगर में निकला। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाज के लोगों द्वारा वीर गोगा देवों को बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। ढोल नगाड़े की धूम के साथ आगे आगे वीर गोगादेव की छड़ी चल रही थी। चल समारोह में युवाओं का उत्साह देखा गया एवं बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के महिला एवं पुरुष चल समारोह के साथ चल रहे थे। जानकारी देते हुए युवा नेता रवि करोतिया ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पूरे भारत देश में वाल्मीकि समाज द्वारा नवमी के दिन वीर गोगादेव का उत्सव मनाया जाता है। सैलाना के समाज जनों ने पिछले 1 माह से इस कार्यक्रम की बड़ी तैयारी की थी। सैलाना नगर में इस वर्ष गोगा नवमी की बड़ी धूम रही है। हम भगवान से सैलाना नगर के सुख समृद्धि की कामना करते हैं।

नगर में गोगा देव जी की इस भव्य चल समारोह का स्वागत सम्मान किया गया।


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा वीर गोगा देवजी की हार फुल चड़ा कर पुजा अर्चना की गई।



Post a Comment

0 Comments