Type Here to Get Search Results !

search tv halchal

धुमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, दिन भर होते रहे मंदिरो मे भजन-कीर्तन, रात 12 बजे गोविन्दाओ कि टोलियों ने फोड़ी मटकीया।

धुमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, दिन भर होते रहे मंदिरो मे भजन-कीर्तन, रात 12 बजे गोविन्दाओ कि टोलियों ने फोड़ी मटकीया।

सैलाना। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी नगर में बड़ी श्रद्धा व हषोल्लास के साथ मनाई। दिन भर नगर के विभिन्न मंदिरों पर भजन कीर्तन होते रहे। राजवाड़ा चौक स्थित छोटा द्वारकाधीश मंदिर विशेष रुप से आकर्षक विद्युत सज्जा कर के सजाया गया। यहा के पुजारी पंडित रोशन व्यास ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का जन्मोत्सव है अपार आनंद की घड़ियां है। यहा दिनभर महिलाएं भगवान श्रीकृष्ण के भजन सत्संग कर पूजन पाठ करती देखी गयी।

 *देर रात हुई महाआरती* 

 देर रात तक नगर के विभिन्न मंदिरो पर भक्तो का ताता लगा रहा। रघुनाथ द्वारा मंदिर, उकाला मंदिर, रामजानकी मंदिर जुनावास, पुष्कर दास मंदिर,मोती बंगला स्थित रामजानकी मंदिर सहित अन्य कई मंदिरो पर रात बारह बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर भगवान की महाआरती उताकर पंजेरी की प्रसाद वितरण किया ।

 *गोविन्दाओ की टोलीयो ने फोड़ी मटकी।* 

गली मोहल्ले मे लोगो ने आंखो पर पट्टी बांधकर बच्चो से मटकिया फुडवाई इधर आरती के बाद प्रसादी वितरित होते ही चौराहो पर टंगी मटकी फोड़ कार्यक्रम का परवान चड़ता गया। नगर मे कई जगह मटकी में इनामी राशि रख कर मटकियॉ बांधी गई जिन्है उतारने के लिये आस पास के ग्रामीण इलाको से बड़ी संख्या में मटकीयॉ उतारने के लिये गोविन्दाओ की टोली नगर में आई । युवा टोली के रूप में मटकी उतारने वाले गोविन्दओ के समीप खड़े होकर होसला अफजायी कर रहे थे। मटकीयॉं उतारने का दोर देर रात तक चलता रहा। पुरे समय एसडीओपी निलम बघेल व थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया के साथ पुलिस प्रशासन व नगर रक्षा समिति भी सक्रिय रही।


Post a Comment

0 Comments