न्यायालय में नेशनल लोक अदालत मे कई प्रकरणों का हुआ निराकरण।
सैलाना। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को न्यायालय में आयोजित किया । विस्तृत जानकारी देते हुए न्यायाधीश नेहा सावनेर ने बताया कि लोक अदालत मे नगर परिषद के 70 प्रकरणों का मोके पर ही निराकरण कर दिया। इसमे कुल राशि एक लाख पचपन हजार छह सो पेंतीस रुपए वसूली हुई।
इसी तरह न्यायाधीश नेहा सावनेर की खंडपीठ में 24 प्रकरणों का निराकरण कर चार लाख, साठ हजार रुपए की वसूली हुई।
इधर न्यायाधीश अभिषेक सोनी की खण्ड पीठ में केस 19 निराकृत हुए।
एवं न्यायाधीश श्रैया शर्मा की खंडपीठ मे 22 प्रकरण निराकृत हुए है।
नेशनल लोक अदालत के तारतम्य में दोनों पक्षों को एवं परिजनों को आपसी राजीनामा करने हेतु प्रेरित किया गया।
प्रारंभ में तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष न्यायाधीश नेहा सावनेर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर लोक अदालत का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता कांतिलाल राठौड़,राजेंद्र जोशी, अरविंद मुरेरा, सुशील परमार, निर्मित व्यास, निरंजन गुप्ता, राजेश निनामा सहित न्यायालय कर्मचारी एवं आसपास गांव के पक्षकारगण आदि उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments