त्रेता युग में मनुष्य की उम्र एक लाख वर्ष थी, और कलयुग मे एक सो साल ही रह गयी ---संत हरस्वरूप व्यास
भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा
सैलाना । समीप गांव भीलो की खेड़ी स्थित राधा माधव महिला मंडल जेएसआर ग्रुप द्वारा दिनांक 7 मई रविवार से 13 मई शनिवार 2023 तक दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा मथुरा वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध संत हरस्वरूप व्यास जी द्वारा सुमधुर कंठ से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया।
कथा के अंतिम दिन राधा कृष्ण की तथा सुदामा की झांकियां सजाई। पंडित जी ने अंतिम दिन राजा परीक्षित का उद्धार कैसे हुआ ? कलयुग में धर्म का कितना स्थान है? सुदामा के चरित्र का वर्णन कर दीप नृत्य का आयोजन किया।उन्होंने बताया कि त्रेता युग में मनुष्य की उम्र एक लाख वर्ष थी और कलयुग में अधिकतम आयु एक सो साल ही रह गयी इसलिए धर्म पर ध्यान देना चाहिए आदि बातें विस्तार से बताई।


Post a Comment
0 Comments