*//रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई//*
*शिवगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से खेत में उगाए जा रहे गांजे के 127 हरे पौधे किए जब्त*
*17.025 किलोग्राम गांजे के पौधे बरामद, कीमत लगभग ₹1.50 लाख — दो आरोपी गिरफ्तार*
रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश पन्द्रो, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सैलाना श्री लेखराज मीणा (आईपीएस) के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक लिलियन मालवीय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम जाम्बुकुड़ी में दबिश देकर अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 127 हरे पौधे, कुल वजन 17.025 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,50,000 जब्त किए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
*घटना का विवरण–* दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को थाना शिवगढ़ पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जाम्बुकुड़ी निवासी प्रभुलाल पिता रखमा पारगी ने अपने खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी खेत में दो व्यक्ति काम करते दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने पंचों एवं हमराह बल की सहायता से दोनों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उनकी पहचान प्रभुलाल पिता रखमा पारगी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जाम्बुकुड़ी, थाना शिवगढ़, जिला रतलाम तथा प्रकाश पिता विश्राम देवधा, उम्र 29 वर्ष, निवासी मनासा, थाना शिवगढ़, जिला रतलाम, हाल मुकाम ग्राम जाम्बुकुड़ी के रूप में हुई।
*कपास और मक्का की फसल के बीच उगाए गए थे गांजे के पौधे–*
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे वाले खेत की तलाशी लेने पर कपास एवं मक्का की फसल के बीच अलग-अलग स्थानों पर गांजे जैसे हरे पौधे उगे हुए मिले। पुलिस टीम ने पंचों के समक्ष पौधों की पहचान एवं गिनती की, जिसमें कुल 127 हरे एवं पौधे कुल वजन 17.025 किलोग्राम जप्त किए जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000 आंकी गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में गांजे की अवैध खेती से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपी–*
*1.* प्रभुलाल पिता रखमा पारगी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जाम्बुकुड़ी, थाना शिवगढ़, जिला रतलाम
*2.* प्रकाश पिता विश्राम देवधा, उम्र 29 वर्ष, निवासी मनासा, थाना शिवगढ़, जिला रतलाम, हाल मुकाम ग्राम जाम्बुकुड़ी
*जप्त मशरूका –* गांजे के 127 हरे एवं पौधे कुल वजन 17.025 किलोग्राम, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000 रुपए
*सराहनीय भूमिका–* थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक लिलियन मालवीय, उपनिरीक्षक प्रतापसिंह भदोरिया, उपनिरीक्षक अजमेरसिंह भुरिया, प्रधान आरक्षक 81 जितेन्द्रपालसिंह राठौर, प्रधान आरक्षक 287 विक्रमसिंह घोसरे, प्र आर रघुवीर सिंह, आरक्षक 351 अनिल सूर्यवंशी, आरक्षक 670 मनीष खराड़ी, महिला आरक्षक 687 सावित्री मकवाने, महिला आरक्षक 978 रेणु डावर की भूमिका रही।

Post a Comment
0 Comments