Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

महाविद्यालय की युवा रेडक्रॉस सोसायटी ने विद्यार्थियों को दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

महाविद्यालय की युवा रेडक्रॉस सोसायटी ने विद्यार्थियों को दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में युवा रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. पाटीदार ने की।

प्राचार्य डॉ. पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण में बताए गए उपायों को विद्यार्थी अपने जीवन में आत्मसात करें और आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग कर दूसरों की मदद करें।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना के डॉ. शैलेंद्र डांगे ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में आवश्यक प्राथमिक उपचार की जानकारी सरल तरीके से दी। उन्होंने नेपाल त्रासदी से प्रभावित लोगों के उपचार, कुत्ते एवं सांप के काटने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही टाइफाइड, बुखार, डेंगू और कुपोषण जैसी समस्याओं से बचाव एवं प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी।

डॉ. डांगे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार को लेकर व्याप्त मिथकों और अंधविश्वासों से बचना चाहिए तथा किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र एवं उचित प्राथमिक उपचार किया जाना जरूरी है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सौरभ ई. लाल, प्रो. अनुभा कानडे, डॉ. अशोक रावत, डॉ. एस.एस. रावत, डॉ. बालकृष्ण चौहान, श्रीमती रक्षा यादव, प्रो. कविता चौधरी, प्रो. चेतन जयंत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन युवा रेडक्रॉस सोसायटी प्रभारी प्रो. भूपेंद्र मंडलोई ने किया। आभार प्रो. महेंद्र वर्मा ने माना।

Post a Comment

0 Comments