गोमाता की पूजा कर मनाई बलराम जयंती
सैलाना। स्थानीय गोशाला में गोमाता की पूजा-अर्चना एवं उन्हें हरी घास और पशु आहार खिलाकर बलराम जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम के संत श्री प्रेम संधू जी महाराज के सानिध्य में गोमाता का पूजन किया गया।
इस अवसर पर व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, गोसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह राठौर, नगर परिषद एल्डरमैन नाथूलाल राठौर, दिलीप कुमावत, कारूलाल ग्वाले सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
गोशाला प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की सभी गोशालाओं में बलराम जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में सैलाना गोशाला में भी गोमाता पूजन एवं सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान गोमाता को हरी घास और पशु आहार खिलाया गया तथा उनकी पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से गोवर्धन पर्वत, मथुरा-वृंदावन, उत्तरप्रदेश स्थित आश्रम के संत श्री प्रेम संधू जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। गोशाला प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि संत श्री प्रेम संधू जी महाराज के सानिध्य में इस वर्ष रतलाम स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का आयोजन भी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

Post a Comment
0 Comments