Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध खेल गतिविधियों का आयोजन

सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध खेल गतिविधियों का आयोजन

सैलाना। सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विविध खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

खेल प्रशिक्षक अशोक सिंह गौर ने बताया कि जूनियर एवं सीनियर वर्ग के अंतर्गत हाई जंप, दौड़, चेयर रेस, वॉलीबॉल एवं कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल छात्र जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेल हमारे व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का अनिवार्य घटक हैं। खेलकूद हमें शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा अध्ययन में एकाग्रता विकसित करने में भी सहायक होते हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल शिक्षक युगांतर सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि जागृत करना तथा जीवन में खेलों के महत्व को समझाना है।

इस अवसर पर विद्यालय के ईको क्लब के तत्वावधान में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षक वैभव दुबे, कमलेश पाटीदार, पद्मिनी डोडियार, सुरभि व्यास सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments