Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत पर विधायक डोडियार का फूटा गुस्सा: बोले - यहाँ संविधान के हर अनुच्छेद का उल्लंघन, आंगनवाड़ी से लेकर उचित मूल्य का राशन तक नेता-अफसर खा गए

बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत पर विधायक डोडियार का फूटा गुस्सा: बोले - यहाँ संविधान के हर अनुच्छेद का उल्लंघन, आंगनवाड़ी से लेकर उचित मूल्य का राशन तक नेता-अफसर खा गए


*सैलाना* मध्यप्रदेश से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बालाघाट जिले के विभिन्न बैगा आदिवासी गांवों का दौरा कर हाल ही में कथित महामारी से मारे गए बच्चों के परिजनों से मुलाकात की।

विधायक ने बताया कि गांवों में जीवन से जुड़ी बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हैं। लोग पत्थरों के नीचे और पेड़ों की जड़ों से पानी निकालकर पीने को मजबूर हैं। खाने की कोई व्यवस्था नहीं है, बीमार होने पर अस्पताल ले जाने के लिए न रास्ता है न अस्पताल।

उन्होंने आरोप लगाया कि यहाँ संविधान के हर अनुच्छेद का उल्लंघन हो रहा है। आदिवासियों खासकर विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के विशेष अधिकार होने के बावजूद सारा हक अर्थात् आंगनवाड़ी का राशन, उचित मूल्य की दुकान का राशन, पेय जल, इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट, संविधान के तहत विशेष बजट सब कुछ सत्ताधारी नेता और अफसर मिल बांटकर बेच खा जा रहे हैं।

*परिणाम स्वरूप बैगा बस्तियों के बच्चे कुपोषण और कम वजन के चलते मलेरिया, मीजल्स जैसी बीमारियों के शिकार होकर दम तोड़ रहे हैं। करीब 30 बच्चों के मरने की जानकारी है जबकि सैकड़ों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। बालाघाट जिले में कोई उचित इलाज नहीं, सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।*

डोडियार ने सरकार और संवैधानिक संस्थाओं से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, सभी बीमार बच्चों को एम्स या देश के अन्य प्रमुख अस्पतालों में भर्ती कर अनुच्छेद 21 के तहत जिंदा रहने के अधिकार से वंचित न किया जाए। साथ ही विकास के लिए जिम्मेदार मप्र सरकार के सारे मंत्री तत्काल इस्तीफा दें।

Post a Comment

0 Comments