Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

राखी के त्यौहारी हाट पर जमकर हुई खरीदारी।

राखी के त्यौहारी हाट पर जमकर हुई खरीदारी।

सैलाना। रक्षाबंधन पर्व को लेकर नगर में त्यौहारी हाट गुलजार रहा। राखी का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बहनों ने भाइयों की कलाई सजाने के लिए आकर्षक राखियों की जमकर खरीदारी की, वहीं मिठाई, कपड़े, पूजा सामग्री और अन्य उपहारों की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रही।

त्यौहारी हाट में रंग-बिरंगी और विभिन्न डिजाइनों की राखियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक ने अपनी पसंद की राखियां खरीदीं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए राखियों की विभिन्न वैरायटी सजाकर रखी थीं।

रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। देर शाम तक बाजार में खरीदारी का दौर जारी रहा। पर्व को लेकर नगर का माहौल पूरी तरह त्यौहारी रंग में रंगा नजर आया।

Post a Comment

0 Comments