Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नगर में गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे, पहले सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब।

नगर में गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे, पहले सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब।

सैलाना- श्रावण माह के प्रथम सोमवार को नगर पूरी तरह शिवमय हो उठा। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। पूरे दिन "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों की गुंज के साथ पुरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचामृत अभिषेक एवं बेलपत्र, धतूरा, भांग, आंकड़ा, पुष्प एवं फल अर्पित कर परिवार की सुख- समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।

*दोनों केदारेश्वर महादेव मंदिरो में रही भीड़-*

नगर के अडवानीया रोड स्थित बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर तथा सरवन रोड स्थित कल्याण केदारेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ नजर आया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में विशेष श्रृंगार किया गया, जिससे शिवालयों की भव्यता देखते ही बन रही थी। भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

पहले सावन सोमवार के अवसर पर मंदिर परिसरों को आकर्षक विद्युत सज्जा, फूल-मालाओं एवं रंग-बिरंगी सजावट से अलंकृत किया गया था। कई स्थानों पर शिव भजनों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान शिव का पूजन कर मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समितियों के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। दर्शनार्थियों को सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए गए। पूरे दिन मंदिरों में धार्मिक गतिविधियों का सिलसिला जारी रहा और भक्तों की आवाजाही बनी रही।

*नगर में भी रहा उत्साह-*

सावन के पहले सोमवार को नगर के प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा और आस्था ने यह संदेश दिया कि भगवान भोलेनाथ के प्रति लोगों की अटूट आस्था आज भी पहले की तरह कायम है। भक्तों ने "हर-हर महादेव" के जयकारो के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

0 Comments