सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा के यात्रियों का अनुकूल सोनी मित्र मंडल ने किया आत्मीय स्वागत।
सैलाना। सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा, जावरा के कावड़ यात्रियों का सैलाना नगर में अनुकूल सोनी मित्र मंडल द्वारा सैलाना - शिवगढ़ रोड स्थित परमानंद कसेरा के फार्म हाउस पर आत्मीय स्वागत एवं वंदन किया गया। सावन माह के पावन अवसर पर निकली इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री शामिल हुए। यात्रा के नगर में पहुंचने पर अनुकूल सोनी मित्र मंडल के सदस्यों ने कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर मंडल की ओर से कावड़ यात्रियों के लिए फरली खिचड़ी की विशेष व्यवस्था की गई। कावड़ यात्रियों को श्रद्धापूर्वक फरियाली खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण कर मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। मंडल सदस्यों ने कहा कि धार्मिक यात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा के माध्यम से आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया जा रहा है।
अनुकूल सोनी मित्र मंडल द्वारा किए गए स्वागत एवं सेवा कार्य की कावड़ यात्रियों और नगरवासियों ने सराहना की। इस दौरान मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


Post a Comment
0 Comments