Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

अब नहीं लगेगा प्रदेश में अनाथ बच्चों का परीक्षा व नामांकन शुल्क, माध्यमिक शिक्षा मण्डल का बड़ा फैसला।

अब नहीं लगेगा प्रदेश में अनाथ बच्चों का परीक्षा व नामांकन शुल्क, माध्यमिक शिक्षा मण्डल का बड़ा फैसला।


सैलाना। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने अनाथ बच्चों के प्रति सदाशयता दिखलाई हैं। इसी वर्ष से अब मध्य प्रदेश में बिन माँ/बाप के बच्चों को मंडल द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।इसमें हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा भी शामिल हैं।

*आदेश जारी*

माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य ने हाल ही में जारी आदेश में स्पष्ट किया हैं कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिन माँ बाप के बच्चे अर्थाभाव में मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षाएं नहीं दे पाते हैं। इस स्थिति को देखते हुए मण्डल ने ऐसे बच्चों को परीक्षा शुल्क से पूरी तरह मुक्त करने का फैसला लिया हैं। मण्डल के इस आदेश से वे अनाथ बच्चे भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जो धनाभाव के कारण मंडल की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाते थे। ऐसे विद्यार्थियों को मण्डल नामांकन शुल्क से भी मुक्ति देगा।

*ये करना होगा, विद्यार्थियों को*

आदेश के अनुसार विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरते समय अपने माता पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र लगाना होगा।साथ ही अनाथ होने की पुष्टि के लिए किसी शासकीय या शासकीय मान्यता प्राप्त संस्था का अनाथ होने का प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। तब ही उन्हें ये फायदा मिल पाएगा।ये आदेश इसी सत्र से लागू होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस दया भाव को प्रदेश में सराहा जा रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments