Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

वार्ड क्रमांक 11 में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ

वार्ड क्रमांक 11 में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ

सैलाना। नगर के वार्ड क्रमांक 11 में वर्षों से जर्जर मार्ग की समस्या से रहवासियों को अब निजात मिलने की उम्मीद जगी है। नगर परिषद द्वारा यहां सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। शनिवार को विधि-विधान से नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला व पार्षद पुष्पा ईश्वर लाल राठौड़ के करकमलों से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

सीसी रोड की निर्माण लागत 616000 लाख रुपये है। निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से जर्जर मार्ग के कारण रहवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने कहा कि नगर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती पुष्पा ईश्वरलाल राठौड़ सहित वार्ड के परिवारजन एवं रहवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments