सैलाना से कल सुबह 5 बजे निकलेगी भव्य विशाल पदयात्रा
फाईल फोटो
सैलाना। संपूर्ण विश्व के कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण की मंगलकामना को लेकर जय बजरंग व्यायामशाला, सैलाना के तत्वावधान में चतुर्थ वर्ष भी भव्य एवं विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पदयात्रा 30 अगस्त रविवार को प्रातः 5 बजे श्री खाकी बाबा हनुमान मंदिर, दिलीप मार्ग सैलाना से प्रारंभ होगी।
आयोजकों के अनुसार पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी शामिल होंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान हनुमान के जयकारों के साथ नगर एवं आसपास के क्षेत्र से गुजरेंगे। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और विश्व कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
पदयात्रा को लेकर जय बजरंग व्यायामशाला के सदस्यों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पदयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Post a Comment
0 Comments