Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न।

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न।

सैलाना--उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत सैलाना विकासखंड में  15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने हेतु विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद शिक्षा केंद्र सैलाना के सभागृह में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. दडींग , बीआरसीसी श्री नरेंद्र कुमार पासी, विकासखंड सह समन्वयक  डॉ.रविन्द उपाध्याय एवं उपस्थित प्राचार्य गणो के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्राज्जवन के साथ किया गया । बीआरसी श्री नरेंद्र कुमार पासी ने बताया कि प्रशिक्षण में विकासखंड अंतर्गत आने वाले संकुल प्राचार्य सह जन शिक्षा केंद्र प्रभारी , जन शिक्षक एवं संकुल साक्षरता समन्वयको ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही  श्री पासी के द्वारा सैलाना विकासखंड में कार्यक्रम अंतर्गत  संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जी आर. दडींग ने अपने उद्बोधन में कहां की विकसित राष्ट्र के लिए शिक्षित राष्ट्र का होना अत्यंत आवश्यक है। हम जीस सेवा क्षेत्र में कार्य कर रहे है वहां अशिक्षा  विकास में सर्वाधिक बाधक है तथा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संपूर्ण साक्षर एवं शिक्षित राष्ट्र के लिए एक महत्वपूर्ण कडी़ सिद्ध हो सकती है। विकासखंड सह समन्वयक तथा मास्टर ट्रेनर डॉ.रविन्द्र उपाध्याय ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की योजना एवं इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए इसके विभिन्न बिंदुओं को विस्तार से समझाया। डॉ. उपाध्याय ने सर्वे कार्य, असाक्षर पंजीयन, अक्षर साथी पंजीयन, सामाजिक चेतना केंद्र, साक्षरता पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों का संधारण‌ आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर क्रमबद्ध तरीके से चर्चा करते हुए नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देते हुए शत प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य  प्राप्त करने पर बल दिया। संकुल सह समन्वयक श्री राजेश पाटीदार एवं बालकृष्ण प्रजापति ने साक्षरता एप से संबंधित तकनीकी बिंदुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान संकुल प्राचार्य श्री शिवरमन बोरीवाल, श्री महेंद्र सिंह राठौर, प्रताप सिंह सिसोदिया, रमेश चंद्र डोडियार, दिनेश डांगी के द्वारा भी साक्षरता योजना संचालन के  संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। सरस्वती वंदना तथा साक्षरता गीत सुनीता नरवरिया एवं राजेश अवस्थी ने प्रस्तुत की। प्रशिक्षण के दौरान नरेंद्र जाट,मोहन सिंह चौहान, मथुरा लाल पाटीदार, मुस्तकीम सिद्दीकी, पंकज कुशवाहा, राजेश अवस्थी, सुनीता नरवरिया, देवेंद्र वाघेला, रमेश चंद्र परिहार, परमेश्वर पडियार, पंकज दोहरे ,प्रेम सिंह दंडोतिया , महेश शर्मा, महेंद्र बारोदीया आदि जन शिक्षक एवं संकुल समन्वयक उपस्थित थे। आभार बीएसी सरिता मोहनिया ने व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments