डॉक्टर्स डे पर पंजाब नेशनल बैंक, सैलाना ने स्थानीय चिकित्सकों का किया सम्मान।
सैलाना, 1 जुलाई। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक, सैलाना शाखा द्वारा नगर के स्थानीय चिकित्सकों का उनके अस्पताल पहुंचकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक शालिनी शाह ने चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जो निस्वार्थ भाव से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर मानवता की सेवा कर रहे हैं। बैंक परिवार ने उनके समर्पण, सेवा भावना एवं योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।
सम्मान प्राप्त करने वाले सभी चिकित्सकों ने पंजाब नेशनल बैंक, सैलाना शाखा का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।

Post a Comment
0 Comments