Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नशे से दूरी है जरूरी 2.0: सकरावदा में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश, ग्रामीणों व छात्रों ने ली शपथ।

नशे से दूरी है जरूरी 2.0: सकरावदा में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश, ग्रामीणों व छात्रों ने ली शपथ।

सकरावदा ~ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत ग्राम सकरावदा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सकरावदा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और आर्थिक, हानियों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद सैलाना एसडीओपी (SDOP) नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश और सहायक उप निरीक्षक (ASI) शंकर सिंह शक्तावत ने उपस्थित जनसमूह और बच्चों को संबोधित किया। अधिकारियों ने बताया कि कैसे शराब और अन्य प्रकार के व्यसन हँसते-खेलते परिवारों को तबाह कर देते हैं।

शराब न पीने की दिलाई शपथ

जागरूकता नाटक के उपरांत अधिकारियों ने विद्यालय के विद्यार्थियों और ग्राम सकरावदा के गणमान्य नागरिकों को जीवनभर शराब व अन्य किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की भावुक एवं दृढ़ शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और अपने गाँव को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।

तथा संस्था के प्राचार्य रमेश चंद्र डोडियार ने पुलिस प्रशासन एक गांव के नागरिक को नशे से दूरी पर संवाद किया गया l तथा संस्था का स्टाफ मौजूद रहा l

Post a Comment

0 Comments