समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 विज़न डॉक्यूमेंट को लेकर सैलाना तहसील कार्यालय में जनसंवाद एवं बैठक आयोजित।
सैलाना। मध्य प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित एवं समृद्ध राज्य बनाने के उद्देश्य से 'समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 (विकसित मध्य प्रदेश)' विज़न डॉक्यूमेंट के अंतर्गत मंगलवार को सैलाना तहसील कार्यालय में बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम सुनील जायसवाल एवं तहसीलदार कुलभूषण शर्मा की उपस्थिति में विभिन्न विकास विषयों पर चर्चा की गई तथा अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए। इस दौरान प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी रामचन्द्र चारेल, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर प्राप्त सुझावों को 'समृद्ध मध्य प्रदेश 2047' विज़न डॉक्यूमेंट में शामिल कर प्रदेश के दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा को सशक्त बनाना रहा।

Post a Comment
0 Comments