Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

भाजपा की जिला बैठक सैलाना में संपन्न हुई।

भाजपा की जिला बैठक सैलाना में संपन्न हुई।

भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिले के प्रदेश व जिला पदाधिकारी की हर महीने होने वाले कामकाजी बैठक सैलाना विधानसभा के अंतर्गत ओशीन परिसर सैलाना में आयोजित की गई।

जिसमें मुख्य अतिथि मंदसौर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य रहे अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर द्वारा मंचासीन अतिथियों का शाल श्रीफल से स्वागत किया मंदसौर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रशिक्षण की जानकारी कार्यकर्ताओं से प्राप्त की और बचे हुए कार्यकर्ताओं  को प्रशिक्षण दिलवा कर डिजिटल लर्निंग  का कार्य 100% करने की बात कही 

जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी नियमित रूप से पार्टी का कार्य करें और जनहित के कार्यों को पूर्ण करने के लिए जनता का सहयोग करें बैठक में प्रदेश पदाधिकारी पांचो विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी सहित पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मोर्चा संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, प्रवीण सोनी, अनुकूल सोनी सहित मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी ने किया आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी ने माना।


Post a Comment

0 Comments