वी.डी. ग्रुप सैलाना द्वारा आज विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर।
सैलाना। विशाल धर्माई मित्र मंडल एवं वी.डी. ग्रुप सैलाना के तत्वावधान में, लायंस क्लब जावरा के सहयोग से शनिवार 6 जून 2026 को विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक खाकी बाबा हनुमान मंदिर, कसेरा धर्मशाला के पास, सैलाना में किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में नागरिकों के नेत्र परीक्षण के साथ सामान्य स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई जाएगी, उनका नि:शुल्क ऑपरेशन लायंस नेत्र चिकित्सालय जावरा में कराया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है। शिविर में आने वाले लोगों को अपना आधार कार्ड साथ लाने के लिए कहा गया है।
शिविर के सफल आयोजन हेतु विशाल धर्माई, मुकेश पटेल, किशोर कसेरा, कुलदीप कुमावत एवं दिनेश पारगी सहित वी.डी. ग्रुप के सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Post a Comment
0 Comments