Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

भाजपा जिलाध्यक्ष की कार पर हमला, गोफन से बरसाए पत्थर शीशे चकनाचूर, युवा कार्यकर्ता घायल,पुलिस ने शुरू की जांच।

भाजपा जिलाध्यक्ष की कार पर हमला, गोफन से बरसाए पत्थर शीशे चकनाचूर, युवा कार्यकर्ता घायल,पुलिस ने शुरू की जांच।

रतलाम। जिले की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक गंभीर घटना मंगलवार रात सामने आई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की कार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गोफन से पत्थर बरसाए, जिससे वाहन के शीशे टूट गए और कार में सवार एक युवा कार्यकर्ता घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और भाजपा जिला उपाध्यक्ष जुबिन जैन एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रतलाम से रावटी जा रहे थे। दोनों नेता जिला उपाध्यक्ष जैन के सफारी वाहन में सवार थे। जैसे ही उनका वाहन ग्राम आमलीपाड़ा के समीप पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया।

गोफन से किया हमला, युवक घायल

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गोफन के जरिए पत्थर फेंके, जो सीधे वाहन के शीशों से टकराए। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन के कांच चकनाचूर हो गए। टूटे कांच और पत्थरों की चपेट में आने से वाहन में सवार चिराग नामक युवक के सिर में चोट लगी। हालांकि वाहन में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और चालक सुरक्षित बच गए।

पुलिस को दी सूचना, जांच शुरू

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव को मौखिक एवं लिखित रूप से दे दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आमलीपाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश के लिए नाकाबंदी और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

सत्तारूढ़ दल के जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हुए हमले से राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments