Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना भाजपा में दिखी नई एकजुटता, संगीता चारेल और क्रांति जोशी ने एक मंच से दिया एकता का संदेश।

सैलाना भाजपा में दिखी नई एकजुटता, संगीता चारेल और क्रांति जोशी ने एक मंच से दिया एकता का संदेश।

सैलाना - विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए स्नेह पूर्ण और ऐतिहासिक रहा कारण था भाजपा की दो दिग्गज नेताओं का एक मंच पर आना पिछले कई वर्षों से  सैलाना विधानसभा व सैलाना नगर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन के बिच पार्टी में फुट अनबन कि चर्चा हमेशा रहती थी  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक संगीता चारेल और  भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष क्रांति जोशी एक मंच साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने मन की बात साझा की जिला उपाध्यक्ष कांति जोशी ने कहा की हम उस पार्टी के लोग हैं जहां राष्ट्र प्रथम होता है पार्टी के कार्यकर्ता हमारा परिवार है और हमारे परिवारजन कार्यकर्ताओं के लिए हम हमेशा खड़े रहे हैं और आगे भी सैलाना विधानसभा और सैलाना नगर में आने वाले चुनाव में एक साथ मिलकर कार्य करेंगे पूर्व विधायक संगीता  चारेल ने कहां कि पार्टी हित में तथा कार्यकर्ताओं के हित में  मैं कभी ऐसा काम नहीं करूंगी जिससे मेरी और पार्टी की छवि खराब हो और कहा कि मेरे लिए मेरी पार्टी के कार्य कर्ता ही मेरी असली पूंजी है जनहित के मुद्दों के लिए हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं आने वाले चुनाव में हम साथ कार्य कर भाजपा का परचम विधानसभा और सैलाना नगर में लहराएंगे  भाजपा नेत्री  पुर्व विधायक संगीता चारेल व जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व पुष्प माला पहनाकर आपसी मतभेद की बातो को पूर्णत:  विराम लगा दिया वही दोनों नेताओं का आपसी सामंजस्य बिठाकर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक साथ बैठक कर मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर द्वारा भी अपना रूख साफ कर दिया गया ओर संदेश दिया कि पार्टी और कार्यकर्ता के हित में वह मजबूती के साथ काम करते रहेंगे इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारीयों के कार्यों पर भी गहरा मंथन किया गया. इस अवसर पर शैतान सिंह पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल पार्षद विशाल धभाई  नेता प्रतिपक्ष मुकेश पटेल किशोर कसेरा एल्डरमैन सपना खराड़ी नाथूलाल राठौर वर्दी चंद पाटीदार रवि शर्मा  मंडल उपाध्यक्ष अंबिका  पाटीदार सौरभ राका गोपाल जाट लखन चंदेल  अनुकूल सोनी पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष नंदकिशोर राठौर दिनेश आसरा संतोष धभाई संजय जैन बाबूलाल पाटीदार सुरेंद्र मेहता ललित कसेरा रवि चंडालिया ललित चंडालिया ईश्वर कुमावत शेर सिंह राठौड़ सोनू राठौर विश्राम पडियार सुनील राठौर बिट्टू ठाकुर अजय दायमा हिम्मत पाटीदार राहुल पाटीदार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments