Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

विश्व पर्यावरण दिवस पर सब जेल सैलाना में हुआ पौधारोपण, फ्यूचर माइंड फाउंडेशन ने लिया 2000 पौधे लगाने का संकल्प।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सब जेल सैलाना में हुआ पौधारोपण, फ्यूचर माइंड फाउंडेशन ने लिया 2000 पौधे लगाने का संकल्प।


सैलाना। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फ्यूचर माइंड फाउंडेशन द्वारा सब जेल सैलाना परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में आम, नीम, जामुन एवं अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के 20 पौधे रोपे गए।

       पौधारोपण कार्यक्रम में सब जेल सैलाना के जेल अधीक्षक निर्भय सिंह यादव के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी उपस्थितजनों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर भीम सिंह सकवाल, प्रभुलाल कटारे, हरविंद सिंह सिसौदिया, कपिल परमार, अलका अजमेरिया, अश्विनी परमार, सूरज मवासे, उमेश पंवार एवं आरक्षक रमेश अजमेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

         फ्यूचर माइंड फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा आने वाले समय में क्षेत्रभर में 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय विभागों के सहयोग से व्यापक जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा।

      कार्यक्रम में निर्भय सिंह यादव ने कहा कि वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, भूजल संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें।

Post a Comment

0 Comments