Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

श्री खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पांच वर्ष पूर्ण होने पर भव्य धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारा हुआ संपन्न।

श्री खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पांच वर्ष पूर्ण होने पर भव्य धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारा हुआ संपन्न।


सैलाना- नगर के किर्ती विहार कालोनी में स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम की प्राण प्रतिष्ठा के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बाबा का पंचामृत से अभिषेक कर शांति हवन करवाया गया। बाबा श्याम की जयकारों की गुंज के साथ धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत की। बाबा खाटु श्याम का आकर्षक श्रृंगार किया गया। जिसमें रंग- बिरंगी फूलों की सजावट और मनमोहक विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

बाबा खाटु श्याम के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान सेवा कार्यों में समिति सदस्यों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments