एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सैलाना का CBSE कक्षा 10वीं परिणाम शानदार — 97% रिजल्ट के साथ रचा नया कीर्तिमान।
सैलाना। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सैलाना के छात्र-छात्राओं ने CBSE द्वारा घोषित सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम माना जा रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य श्री नरेन्द्र सिंह गंगवार ने परिणाम घोषित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 56 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 54 छात्र-छात्राएं सफल रहे, जबकि 2 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट प्राप्त हुआ है।
इस वर्ष बालिका गरिमा सोलंकी ने 87.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और टॉपर बनीं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
*टॉप 5 छात्र-छात्राएं*
गरिमा सोलंकी – 87.3% रेणुका, सोलंकी – 84.6% संदीप भूरिया – 83.4% लक्षित मईडा – 83.2% निकिता झोडिया – 82.4%
प्राचार्य श्री गंगवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के समस्त शिक्षकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है।
विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है। यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे सैलाना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Post a Comment
0 Comments