Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत निकली भव्य रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

सैलाना में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत निकली भव्य रैली, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

*राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री, और राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर गोवंश संरक्षण की उठाई मांग*

सैलाना- ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को सैलाना नगर में भव्य रैली का आयोजन किया गया। श्री श्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज के नेतृत्व में यह रैली नगर के राजवाड़ा चौक से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां बड़ी संख्या में गोसेवकों, संत समाज और नागरिकों ने भाग लिया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने गोवंश संरक्षण, संवर्धन और सम्मान को लेकर जागरूकता संदेश दिया। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यह रैली अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से एसडीएम कार्यालय पहुंची।

यहां उपस्थित प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सैलाना तहसीलदार कुलभूषण शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में गोवंश को “राष्ट्रमाता” का दर्जा देने, केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय की स्थापना करने और गोवंश संरक्षण हेतु सख्त कानून बनाने की मांग की गई।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि गोवंश भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए ठोस और एकीकृत नीति की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में श्री श्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज आडवानिया ने बताया कि यह अभियान पूर्णतः अहिंसक है और चरणबद्ध तरीके से देशभर में चलाया जा रहा है। आने वाले समय में भी इस विषय को लेकर जन-जागरण अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments