Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

अनुष्का ने किया सैलाना का नाम रोशन,देश सेवा के जज्बा।

अनुष्का ने किया सैलाना का नाम रोशन,देश सेवा के जज्बा।

सैलाना- माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में रतलाम जिले में टॉपर रही सैलाना पब्लिक स्कूल सैलाना की छात्रा अनुष्का तिवारी भविष्य में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की रक्षा के क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाना चाहती है। लगभग 6 घंटे नियमित अध्ययन करने वाली अनुष्का का सपना देश सेवा करने का है। अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं परिजनों को भी प्रदान करती है, जिन्होंने हर बार उनका हौसला अफजाई करने में कोई कमी नहीं रहने दी। 

*गणित में पूर्णांक ही प्राप्त किया* 

दसवीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण इस मेधावी छात्रा ने 500 में से 488  अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल के किसी भी परीक्षा में जिले में सैलाना को पहली बार प्रथम स्थान मिला है। 97.6% अंक पाने वाली अनुष्का की  माताजी सुनीता तिवारी गृहणी है। पिता हरिश तिवारी नगर के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान लगाते हैं। मध्यमवर्गीय परिवार की यह छात्र शुरू से ही पढ़ाई में जुनूनी रही व अपनी कक्षा में अव्वल आती रही। गणित जैसे कठिन विषय में इस छात्रा ने पूर्णाक ही यानि 100 में से 100 अंक प्राप्त कर नगर को  गोरवान्वित किया।

*सपना देश सेवा का-*

पढ़ाई के क्षेत्र में दक्षता दर्शा देने वाली अनुष्का घर के जरूरी कामों में भी हाथ बटाती है। अनुष्का का सपना एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की रक्षा के क्षेत्र में भाग्य आजमाने का है। वे कहती है कि न केवल उनका बल्कि उनके माता-पिता का भी यही सपना है कि मैं देश सेवा के लिए कुछ करूं। अनुष्का की दो बड़ी बहनें हैं। बड़ी बहन कनिष्का केमेस्ट्री में स्नातकोत्तर एवं उससे छोटी बहन तनिष्का गणित में स्नातक की डिग्री हासिल कर चुकी है। दोनों बड़ी बहनें भी पढ़ने में हमेशा अव्वल रही है।

Post a Comment

0 Comments