Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

भीषण गर्मी बनी जानलेवा: अनाज वितरण वाहन के ड्राइवर की ड्यूटी के दौरान मौत।

भीषण गर्मी बनी जानलेवा: अनाज वितरण वाहन के ड्राइवर की ड्यूटी के दौरान मौत।

सैलाना- क्षेत्र में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। ग्राम पंचायत सेमलखेड़ा के गांव आमलिया पाड़ा बीड निवासी सावरियां हारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से दुखद मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि वे शासकीय राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े वाहन पर ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सावरियां हारी रविवार को रोजाना की तरह शासकीय अनाज वितरण के लिए वाहन लेकर निकले थे। दोपहर के समय तेज गर्मी और लू के चलते वह घर पर आए ही थे की अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। आस पास मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को गंभीरता देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर ग‌ए।

      मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण अत्यधिक गर्मी और लू लगना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं गांव में भी मातम छा गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भीषण गर्मी के दौरान फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों के लिए विशेष सुरक्षा और स्वास्थ्य इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं।

Post a Comment

0 Comments