Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक राजू सिलावट के सेवानिवृत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान।

जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक राजू सिलावट के सेवानिवृत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान।

जिला सहकारी बैंक में शाखा प्रबंधक के रूप में कार्यरत रहे राजू  सिलावट के 36 वर्ष का गौरवपूर्ण सेवाकाल पूरा होने  पर भाजपा मंडल एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में सिलावट का साफा, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। ग्रामीण अंचल की कई समितियां इनके पास थी साथ ही सैलाना की इकाई भी ये देखते थे किसानों से मिलनसार इनकी प्रमुखता थी हर किसान की आवभगत करते थे सिलावट

किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष  देवचन्द्र पाटीदार, अशोक  चंडालिया, संतोष धबाई, एल्डरमैन नाथूलाल राठौड़, प्रहलाद पाटीदार, दिनेश पाटीदार गोपाल जाट, दिनेश आसरा, मांगीलाल पाटीदार, वैभव पाटीदार सहित समस्त बैंक कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने राजू  सिलावट के दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Post a Comment

0 Comments