Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र घायल।

सैलाना में सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र घायल।


सैलाना। गुरुवार देर शाम सैलाना के बायपास रोड के टंकी चौराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार उपरांत रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया हैं। 

जानकारी के अनुसार सैलाना की सीतलामाता गली निवासी 55 वर्षीय वर्धमान राठौड़ उर्फ वर्दू काका अपने 13 वर्षीय पुत्र मनन के साथ उक्त मार्ग पर बाइक से कहीं जा रहे थे।इसी दरम्यान सरवन, दानपुर की तरफ जा रही एक कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। मौके से कार चालक कार को ले कर भाग गया। राहगीर दोनों घायलों को ले कर सैलाना के शासकीय हॉस्पिटल लाए।जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों की गंभीर स्थिति के कारण ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ शैलेष डांगे ने उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि दुर्घटना वाली कार चालक का पता लगा लिया गया है। जल्दी ही पुलिस कार्यवाही करते हुए चालक कों गिरफ्तार कर कार जप्ती में ले लेगी।

Post a Comment

0 Comments