Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नगर परिषद सैलाना में श्रीमती आमनाबाई का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह।

नगर परिषद सैलाना में श्रीमती आमनाबाई का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह।

सैलाना, 30 अप्रैल। नगर परिषद सैलाना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (भृत्य) के पद पर कार्यरत आमनाबाई के सेवा निवृत्त होने पर गुरुवार को भावभीना विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

आमनाबाई दिनांक 02 जनवरी 1989 को नगर परिषद सैलाना में नियुक्त हुई थीं तथा लगभग 37 वर्षों तक उन्होंने अपनी सेवाएं ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ प्रदान कीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने सरल स्वभाव, विनम्रता एवं कर्तव्यनिष्ठा से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच विशेष पहचान बनाई।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, उपाध्यक्ष सुनीता पाठक एवं पार्षदगण पुष्पा राठोर, राधा बाई पाटिदार, पूर्व पार्षद रामप्रसाद चंदेल, पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटिदार,  किशोरीलाल कसेरा, प्रदीप जी, गोपाल पाटीदार एवं निकाय कर्मचारी  सुरेन्द्र सिंह चौहान, हुक्मीचंद परिहार, मोनिका भुरिया,नवीन ग्वाले, शैलेंद्र सिंह राठौर, शिखा शर्मा, सुरेश पाटिदार, मांगीलाल कटारा,सहित परिषद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आमनाबाई के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती आमनाबाई को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन धीरज सिंह रावत द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments