Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

मकोडिया रूंडी में 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन, 45 एक्स-रे जांच व टीबी स्क्रीनिंग की गई।

मकोडिया रूंडी में 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन, 45 एक्स-रे जांच व टीबी स्क्रीनिंग की गई।


सैलाना- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत “टीबी मुक्त भारत अभियान – गांव गांव, शहर शहर” के तहत 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन ग्राम मकोडिया रूंडी में किया गया। शिविर का संचालन जिला स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।

यह शिविर डॉ. संध्या बेलसरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला रतलाम एवं डॉ. अभिषेक अरोड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। साथ ही डॉ. शैलेष डांगे (मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, सैलाना) एवं डॉ. रविंद्र डामोर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सरवन) के निर्देशन में शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

शिविर में टीबी की पहचान और जांच के लिए आधुनिक पोर्टेबल हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन का उपयोग किया गया, जिसके माध्यम से कुल 45 एक्स-रे किए गए। इसके अलावा 15 संभावित मरीजों को जांच के लिए सैंपल ट्यूब प्रदान की गई, ताकि उनकी आगे की जांच कर समय रहते उपचार शुरू किया जा सके।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिसमें श्री जयसिंह सिसोदिया (DPC), कलम सिंह डावर (STS), कमलेश मकवाना (CHO), बाबूलाल मालवी (एक्स-रे टेक्नीशियन) सहित आशा कार्यकर्ता लाल की मुनिया और कैलाशी का विशेष सहयोग रहा।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते समय पर जांच और उपचार कराया जाए।

इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से शासन का लक्ष्य “टीबी मुक्त भारत” अभियान को सफल बनाना है, जिसमें जन-जन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments