चंद्र ग्रहण समाप्त होते ही नगर व अंचल में मंदिरों के खुले पट, हुई साफ-सफाई व पूजा-अर्चना।
सैलाना। चंद्र ग्रहण की अवधि समाप्त होते ही नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल के मंदिरों के पट पुनः खोल दिए गए। पंडित जितेंद्र नागर ने बताया की ग्रहण काल के दौरान परंपरा अनुसार मंदिरों के पट बंद रखे गए थे। जैसे ही ग्रहण समाप्ति की घोषणा हुई, मंदिरों में पुजारियों व श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई।
मंदिरों में सबसे पहले गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया तथा विशेष साफ-सफाई की गई। इसके बाद भगवान की प्रतिमाओं का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
नगर के प्रमुख मंदिरों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवालयों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर धार्मिक माहौल को भक्तिमय बना दिया।
गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण के चलते ग्रहण काल में धार्मिक गतिविधियां स्थगित रखी गई थीं। ग्रहण समाप्ति के साथ ही मंदिरों में पुनः नियमित पूजा-पाठ प्रारंभ हो गया।

Post a Comment
0 Comments