*सांदीपनी मॉडल विद्यालय ने रचा कीर्तिमान*
सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैलाना के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा (NMMS) में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस परीक्षा में कक्षा 8 के कुल 76 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 10 विद्यार्थियों का चयन जिले की प्राविण्य सूची में हुआ है।
विद्यालय के विद्यार्थी
*चंद्रशेखर (पिता – पवन कसेरा) ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर* उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की, वहीं तनुष (पिता – अखिलेश पांचाल) ने जिले में 10वां स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य चयनित विद्यार्थियों ने भी जिले में अच्छे स्थान प्राप्त करते हुए सफलता अर्जित की।
उल्लेखनीय है की इसमे चयनित विद्यार्थियों को 12000 रूपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति कक्षा 12 तक प्राप्त होगी..
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के पीछे कक्षा अध्यापक योगेश परमार एवं इमरोज़ खान के साथ-साथ विद्यालय के सभी विषय अध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैलाना के प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने चयनित विद्यार्थियों को पुष्पहार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार के वैभव दूबे,अशोक गौर, कमलेश पाटीदार, सुरेश बानिया, पलक विश्वकर्मा, नेहा सिंह देवड़ा, रवि जोनवल, अश्विनी गौतम, सलोनी सोनावा, सारिका मंडलोई सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment
0 Comments