Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में होली का उत्साह बरकरार, दूसरे दिन भी युवाओं व लड़कियों ने खेली रंगों की होली, ली जमकर सेल्फियां।

सैलाना में होली का उत्साह बरकरार, दूसरे दिन भी युवाओं व लड़कियों ने खेली रंगों की होली, ली जमकर सेल्फियां।

सैलाना। रंगों के पर्व होली का खुमार नगर में दूसरे दिन भी पूरी तरह छाया रहा। होली दहन के दूसरे दिन इस बार चंद्र ग्रहण होने के कारण धुलेंडी पर्व तीसरे दिन बुधवार को मनाया जाएगा। इसी के चलते मंगलवार को सुदूर अंचल से आए युवाओं व लड़कियों ने रंग-गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया और टोलियां बनाकर सड़कों व मोहल्लों में उत्साह के साथ घूमते नजर आए।

        नगर के प्रमुख चौराहों, गलियों और बाजार क्षेत्र में युवाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। डीजे की धुनों पर युवाओं ने नृत्य किया और पूरे जोश के साथ पर्व मनाया। खास बात यह रही कि युवतियां भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं और उत्सव में चार चांद लगा दिए।


     होली के इस रंगीन माहौल में सेल्फी लेने का भी अलग ही उत्साह देखने को मिला। रंगों से सराबोर युवक-युवतियां अपने मित्रों के साथ मोबाइल कैमरे में यादगार पलों को कैद करते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी दिनभर होली की तस्वीरें और वीडियो साझा किए जाते रहे।

     थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि नगर व आसपास के क्षेत्र में पूरी तरह चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पुलिस बल तैनात है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Post a Comment

0 Comments