Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना विधानसभा से बड़ी खबर: मरगुल पंचायत के सरपंच ने थामा भारत आदिवासी पार्टी का दामन..

सैलाना विधानसभा से बड़ी खबर: मरगुल पंचायत के सरपंच ने थामा भारत आदिवासी पार्टी का दामन..

सैलाना- विधानसभा क्षेत्र के बाजना जनपद अंतर्गत मरगुल पंचायत से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।मरगुल पंचायत के सरपंच राकेश मईडा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

   इस दौरान विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि मरगुल पंचायत सहित क्षेत्र के सभी गांवों की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिजली, सड़क और पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाकर सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से रखा जाएगा।

     बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान मरगुल क्षेत्र के ग्रामीणों ने जामड़ नदी पर रपट पुलिया निर्माण की मांग तत्कालीन विधायक हर्ष विजय गहलोत से की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय उनकी मांग पर पूर्व विधायक द्वारा अपशब्द कहे गए, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी और आक्रोश पैदा हुआ। इसी असंतोष के चलते ग्रामीणों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों से दूरी बनाते हुए भारत आदिवासी पार्टी का समर्थन करने का निर्णय लिया।

    सरपंच राकेश मईडा ने विधायक डोडियार को पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक ने बताया कि मरगुल पंचायत के अंतर्गत मरगुल, दौलतपुरा, डूडी, खेरियारूडी, खेरियापाड़ा, हवारुंडी और सागला का माल सहित सात गांव आते हैं, जहां जामड़ नदी पर डैम निर्माण की योजना बनाई जा सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस योजना को प्रस्तावित कर आगे बढ़ाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments