Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा आज सैकड़ो विद्यार्थी बैठेंगे परीक्षा में।

हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा आज सैकड़ो विद्यार्थी बैठेंगे परीक्षा में।

सैलाना : माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा आज मंगलवार सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगी। यह परिक्षा दोपहर 12:00 तक चलेगी। जिसमे सैकड़ो विद्यार्थी शामिल होंगे। नगर के शासकीय सांदीपनि बायस हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने बताया कि एतिहात के तौर शासन द्वारा स्थानीय प्राचार्य को रतलाम केन्द्राध्यक्ष बनाकर भेजा गया है। और यहा पर जडवासा खुर्द की प्राचार्या सुष्मिता निगम को कैन्द्राध्यक्ष बनाया है। यहा पर कक्षा 12वी के 177 विधार्थी परिक्षा देगे। इसी तरह कक्षा दसवीं में 190 विधार्थी परिक्षा देगे। इसी तरह पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जाहिद खान ने बताया की इस केन्द्र पर 136 विद्यार्थी  कक्षा 12 वी में तथा 213 विधार्थी कक्षा दसवी में बेठेगे।  उधर सांदिपनी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बायपास के केन्द्राध्यक्ष अमर सिंह भाभर ने बताया की इस केन्द्र पर कक्षा दसवी मे 183 विधार्थी तथा कक्षा 12 वी में 144 विधार्थी परिक्षा में बैठेंगे । एसडीएम तरुण जैन ने बताया की परिक्षा के पूर्व की सारी तैयारीया पूरी कर ली है। परिक्षा सेंटर पर उड़नदस्ता भी चैकिंग के लिए आता जाता रहेगा।


Post a Comment

0 Comments