समर्पण निधि के सैलाना मंडल प्रभारी किशोर कसेरा नियुक्त
सैलाना: भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की सहमति से जिला महामंत्री जयंत कोठारी ने सैलाना विधान सभा समर्पण निधि 2026 के प्रभारी गोविंद डामर को तथा सैलाना मंडल प्रभारी किशोर कसेरा को नियुक्त कर उनको समर्पण निधि के रसीद कट्टे विधिवत रूप से प्रदान किए। इस अवसर पर सैलाना मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, बाजना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वसुनिया, सरवन मंडल अध्यक्ष भैरू सिंह निनामा, माताजी मंडल अध्यक्ष कैलाश एवं रावटी मंडल महामंत्री सोहन गरवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments