शिवगढ में अवैध शराब जप्त
सैलाना: कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवम् सहायक जिला आबकारी अधिकारी पीसी केरवार नेतृत्व में, अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सोमवार को वृत्त सैलाना प्रभारी अधिकारी चेतन वैद द्वारा ग्राम शिवगढ में दरिवाय सिंह के कब्जे से 22 केन पावर बियर, चरण सिंह के कब्जे से 20 पाव लंदन प्राइड व्हिस्की, 20 पाव देशी मदिरा प्लेन के तथा अंतिम पिता जालू के कब्जे से 15 केन पावर बियर अवैध रूप से संग्रहित 23.2 बल्क लिटर मदिरा जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए इस प्रकार कुल जब्त मदिरा कीमत 8 हजार 500 रुपए आंकी गई। उक्त कार्यवाही मेआबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक वाईकर आरक्षक रामचरण पंवार, सैनिक चेतराम का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment
0 Comments