Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना से खाटू धाम पदयात्रा में श्वान भी बना श्रद्धालुओं का साथी

सैलाना से खाटू धाम पदयात्रा में श्वान भी बना श्रद्धालुओं का साथी

 सैलाना। आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत सैलाना से खाटू श्याम धाम की पच्चीस किलोमीटर की इस पैदल यात्रा में इस बार एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ एक श्वान (कुत्ता) भी पूरी निष्ठा के साथ कदम से कदम मिलाकर पद यात्रियों के साथ चलता नजर आया।

श्रद्धालुओं के अनुसार यह श्वान यात्रा के प्रारंभ से ही समूह के साथ जुड़ गया और लगातार यात्रा मार्ग पर चलता रहा। कभी आगे-आगे तो कभी यात्रियों के बीच रहकर उसने पूरी यात्रा में साथ निभाया। इसको देखकर राह चलते लोगों और अन्य श्रद्धालुओं में भी उत्सुकता और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला।

यात्रियों ने इस बेजुबान श्वान के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था भी की। कई श्रद्धालुओं का कहना है कि यह दृश्य आस्था और करुणा का प्रतीक है, जहां इंसानों के साथ-साथ पशु भी भक्ति के मार्ग पर सहभागी बनते नजर आए। खाटू श्याम बाबा की इस पावन यात्रा में डोगी की सहभागिता चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे बाबा की कृपा से जोड़कर देख रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments