कुत्तों के झुंड से बचाया गाय के बछड़े को ।
सैलाना। सुबह सुबह कड़ाके की ठंड में अखबार बांटने वाले युगल किशोर पुरोहित जब कीर्ति बिहार में अखबार बांट रहे थे तभी कुछ कुत्ते एक बछड़े को नोच रहे थे यह दृश्य देख युगल किशोर जिसे पूरा सैलाना बड़ा के नाम से जनता हे ने अपनी साइकिल एक तरफ रख उन कुत्तों को बड़ी मुश्किल से भगाया और कालोनी के लोगों को बुलाकर कालोनी निवासी धर्मेंद्र सिंह और उनके साथियों की मदद से उस बछड़े को उसकी मां के पास छोड़ा ।
कोहरे से भरी सर्द सुबह में यदि बड़ा की नजर उस बछड़े पर नहीं पड़ती तो शायद कुत्ते उसे मार ही देते ।
हर सुबह लोगों तक अखबार के माध्यम से खबर पंहुचने वाले भाई बड़ा ने आज एक बड़ा काम कर दिखाया कि एक अखबार का हॉकर सिर्फ अखबार ही नहीं बांटता हे किसी की जान बचाने की संवेदना भी रखता है।

Post a Comment
0 Comments