सैलाना में जोरों शोरों से चल रही हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां।
सैलाना नगर में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिन्दू सम्मेलन 11 जनवरी 2026 को दो बस्तियों श्री राम बस्ती और महावीर बस्ती में आयोजित किया जाएगा। इसी सिलसिले में नगर में दोनों तरफ की हिन्दू सम्मेलन की आयोजन समितियां जोरों शोरों से हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों में लगी हुई है। आयोजकों ने बताया कि श्री राम बस्ती का आयोजन मनीष धाभाई जी की बावड़ी और महावीर बस्ती का आयोजन सागर वाटिका में 11 जनवरी को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसमें सैलाना का समस्त हिन्दू समाज एकजुट होकर विभिन्न विषयों पर चर्चा,मंथन करेगा,सभी का सहभोज भी वहीं आयोजित होगा। श्री राम बस्ती में वाल्मीकि बस्ती,बस स्टैंड, भोई मोहल्ला,रांका गली,बावड़ी मोहल्ला,गीता भवन,रंगवाड़ी मोहल्ला,पुरानी नगर पालिका क्षेत्र, शिव मोहल्ला,कुमावतपुरा,शंकर मंदिर गली,बिचलावास, जूनावास, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के क्षेत्र के समस्त हिन्दू शामिल होंगे जबकि महावीर बस्ती के आयोजन में एकलव्य कॉलोनी, वाल्मीकि आश्रम,वैष्णव बैरागी कॉलोनी, कीर्ति विहार कॉलोनी, मोती बंगला क्षेत्र, कालिका माता मंदिर क्षेत्र, क्रांति कुंज कॉलोनी,भीलों की खेड़ी, आनंद विहार कॉलोनी,बजरंग चौक,गवली मोहल्ला, शीतला माता मंदिर क्षेत्र, महालक्ष्मी मंदिर क्षेत्र,शास्त्री मार्ग, कबिट चौराहा, दिलीप मार्ग, उदय विहार कॉलोनी और बागरियों की खेड़ी क्षेत्र के हिंदू सम्मेलन में भाग लेंगे। हिंदू सम्मेलन के लिए मंगलवार को नगर के मुख्य मार्ग पर आमंत्रण पत्रक वितरण और निधि संग्रह का कार्य किया गया। सैलाना के सभी हिन्दू परिवारों में आमंत्रण पत्रक वितरण करने का कार्य चल रहा है। नगर में दीवार लेखन और भगवा ध्वजों के माध्यम से हिंदू सम्मेलन की साज सज्जा और प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 11 जनवरी को आयोजकों द्वारा सभी व्यापारियों से नगर बंद का आव्हान भी किया जा रहा है,ताकि आयोजन में सभी परिवार सहित उत्साह और एकता के अद्भुत संगम के सहभागी बन सके। हिंदू सम्मेलन के लिए नगर की समस्त महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा की तैयारियां भी जोरो शोरों से की जा रही है। युवाओं के द्वारा नगर में प्रतिदिन शाम को भव्य संध्या फेरी निकालकर सभी से हिन्दू सम्मेलन में पधारने का आग्रह किया जा रहा है।

Post a Comment
0 Comments