Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

चोरो ने सैलाना कृषि उपज मंडी से की सोयाबीन चोरी, दो गिरफ्तार।

चोरो ने सैलाना कृषि उपज मंडी से की सोयाबीन चोरी, दो गिरफ्तार। 


सैलाना: 2- 3 जनवरी दरमियानी रात कृषि उपज मंडी के अंदर इंद्रेश चंडालिया (नवरत्न) का गोदाम है जहा पर 50 बोरी सोयाबीन पड़ी थी । जिसमें 6 बोरी सोयाबीन बदमाश ले गए थे। जिसकी सूचना 5 तारीख को व्यवसायी इंद्रेश चंडालिया ने थाने दी व एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार जांच जारी की। मुखबिर के सूचना पर जानकारी मिली कि मंडी मे सोयाबीन चोरी करने वाले के हुलिये धामनोद साई मंदिर के समीप खड़े दो व्यक्तियों से मिल रहे हे। तभी पुलिस ने घेराबंदी करके बाईक पर सवार दो लोगो को पकड़ा। पुछताछ करने पर सैलाना क्रषि उपज मंडी से सोयाबीन चोरी करना कबूला। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गया छह क्विंटल सोयाबीन बरामद कर न्यायालय मे पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।

      यह है आरोपित 

राहुल पिता राजेंद्र सिंह 30 निवासी बिरियाखेड़ी तथा मजहर पिता गब्बु खा 27 निवासी विरियाखेडी रतलाम 

इनका रहा सराहनीय योगदान

सब इंस्पेक्टर वीरसिंह देवड़ा,सहायक सब इंस्पेक्टर शंकर सिंह शक्तावत, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी,संदीप परमार, तूफान सिंह भूरिया, दिनेश पाटीदार अर्जुन मकवाना आदि की सराहनीय योगदान रहा।

मुखबिर की सूचना व सीसीटीवी फुटेजवेक आधार पर साईं मंदिर के पास से बाइक से गिरफ्तार किया।

Post a Comment

0 Comments