Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

पुलिस अधीक्षक ने थाने का किया किया औचक निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक ने  थाने का किया किया औचक निरीक्षण।

सैलाना। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गुरुवार को सैलाना पुलिस थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।

   साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश तथा धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments