Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना के अनुराग जैन ने 6 सरकारी नौकरियाँ प्राप्त कर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड।

सैलाना के अनुराग जैन ने 6 सरकारी नौकरियाँ प्राप्त कर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड।


मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना निवासी अनुराग जैन ने 6 सरकारी नौकरियाँ प्राप्त कर एक असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उनका नाम India Book of Records में दर्ज किया गया है। वर्तमान में वे पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रिंगनोद, जिला रतलाम में  उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर कार्यरत हैं। जैन कि विभिन्न वर्षों में केंद्र एवं राज्य सरकार के अंतर्गत इन 6 सरकारी पदों पर चयन प्राप्त किया गया। वर्ष 2018 में भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग में सॉर्टिंग असिस्टेंट के पद पर चयनित,वर्ष 2021 में मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत जनजातीय विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर चयनित, वर्ष 2021 में ही मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत जनजातीय विभाग में माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर चयनित,वर्ष 2022 में भारत सरकार के  वित्त मंत्रालय के अधीन केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में कर सहायक के पद पर चयनित, वर्ष 2025 में भारत सरकार के अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (गणित) के पद पर चयनित  तथा वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर चयन हुआ है।उनकी इस सफलता के पीछे वर्षों की सतत मेहनत, कठोर अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन रहा है। उनके पिता अशोक जैन सैलाना के प्रसिद्ध व्यवसायी हैं, तथा माता एक सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं, जिनसे उन्हें शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जैन ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, गुरुओं एवं शुभचिंतकों के आशीर्वाद और सहयोग से संभव हो पाई है। उनकी यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मिडीया से चर्चा में युवाओ से आह्वान किया कि निरंतर प्रयास, लगन और आत्मविश्वास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। आपको घबराने की जरूरत नही है,आप प्रयास करे सफलता आपके कदम चूमेगी।

Post a Comment

0 Comments