79 वां स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा।
सैलाना- सैलाना क्षैत्र में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह नगर सहित अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह बच्चे रंग बिरंगी नई पोशाकों में स्कूलों में नजर आए। सभी स्कूल के शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में झंडा वंदन करने के पश्चात विद्यार्थियो को नगर में भ्रमण करने के लिए लाए। नगर भ्रमण के दौरान बच्चे भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे नारे लगाते हुए चल रहे थे।
नगर का मुख्य समारोह कृषि उपज मण्डी प्रांगण पर हुआ। सार्वजनीक समारोह में ध्वजारोहण जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल ने किया । ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र गान गाया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
प्रधान आरक्षक नरेन्द्रसिंह झाला के नेतृत्व मे पुलिस जवानों ने परेड करके ध्वज को सलामी दी।
मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन एसडीएम मनीष जैन ने किया।
स्कूली छात्रो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जिन्हे प्रमाण-पत्र व शील्ड अतिथियो के हाथो प्रदान की गई। श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़ सहीत शासकीय अशासकीय स्कूलों के अध्यापक अध्यापिकागण व छात्र छात्राएं नगर के नागरिकगणों आदि उपस्थित थे।
यहां भी फहराया तिरंगा-
बस स्टैंड स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक कमलेश्वर डोडियार, बस स्टैंड पर पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत व कांग्रेस कार्यकर्ता,दीनदयाल परिसर मे मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर व भाजपा कार्यकर्ता, नगर परिषद मे अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला,एन.एस मंडलोई अनुविभागीय अधिकारी ने कृषि विभाग में व वरिष्ठ कृषि विकास कार्यालय पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वाय.एस निनामा ने, महाविद्यालय में प्राचार्य एससी जेन, न्यायालय परिसर में न्यायाधीश नेहा सावनेर, गार्गी शर्मा व मोहित परसाई, उपजैल मे जेलर निर्भयसिंह यादव, तहसील कार्यालय में एसडीएम मनीष जैन, कृषी उपज मंडी परिसर मे मण्डी सचिव रुमान सिंह भयड़िया, जनपद पंचायत मे जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, पुलिस थाना परिसर में सब स्पेक्टर वीरसिंह देवड़ा आदि कार्यालयों में झंडा वंदन किया गया।




Post a Comment
0 Comments